VIDEO : आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में चोर हुए सक्रिय, दो घरों से उड़ाया लाखों का माल

आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत कस्बा में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। एक पुलिस वाले के घर तथा दूसरा मोटर मैकेनिक के घर धावा बोल लाखों की नगदी और जेवरात ले गए।

खमान सिंह पुत्र प्रयाग सिंह निवासी देवी मंदिर के पीछे घटना उस वक्त घटित हुई जब खमान सिंह मध्य प्रदेश पुलिस में ड्यूटी पर था पत्नी पूजा मायके गई हुई थी पत्नी को चोरी की घटना की जानकारी पड़ोसियों द्वारा पूजा को दी गई तो पूजा मायके से खेरागढ़ पहुंची, और घर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए, पूजा से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 10 लख रुपए का माल चोर चुरा ले गए जिसमें एक सीता रानी भजन साथ तोला एक चैन तीन अंगूठी कान के झाले पायल व एक लाख नगदी चुरा है।

उसी रात राधेश्याम पुत्र विधा राम अपने भतीजे की रिंग सेरेमनी के प्रोग्राम में कानपुर गए हुए थे। तभी चोरों ने सूना घर देख, घर में रखी लाखों रुपए की ज्वेलरी तथा एक लाख अस्सी हजार की नगदी को चुरा कर ले गए।

राधेश्याम के अनुसार, कानपुर से लौटकर सुबह घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला मेन गेट से चोर अंदर दाखिल हुए चारों तरफ सामान बिखरा हुआ पड़ा था यह देखकर होश उड़ गए, अलमारी से गहने और नगदी भी गायब थी।तुरंत पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *