{“_id”:”675eacb81b08ec2b1c0310af”,”slug”:”malwa-express-engine-fails-from-lalitpur-station-2024-12-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Malwa Express: ललितपुर स्टेशन से पहले मालवा एक्सप्रेस का इंजन फेल, चार घंटे मेन लाइन पर खड़ी रही ट्रेन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
मालवा एक्सप्रेस का इंजन ललितपुर स्टेशन से पहले फेल हो गया। इससे ट्रेन मेन लाइन पर ही खड़ी हो गई। इसके बाद रेल प्रशासन को सूचित किया गया। इसके बाद दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह चार बजे की है। श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलकर डॉक्टर अम्बेडकर नगर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 3.05 बजे के स्थान पर 24 मिनट की देरी से 3.29 बजे झांसी पहुंची थी। यहां से ट्रेन ललितपुर के लिए बढ़ी तो दौलता स्टेशन के पास ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इससे ट्रेन मेन लाइन पर ही खड़ी हो गई। सूचना पर दूसरा इंजन भेजा गया, तब ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।
इस दौरान ट्रेन चार घंटे लेट हो गई और 4.39 घंटे की देरी से सुबह नौ बजे ललितपुर पहुंची। इस दौरान सात ट्रेनें प्रभावित रहीं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इंजन फेल होने से ट्रेन प्रभावित हुई थी। दूसरा इंजन बदलकर ट्रेन को रवाना किया गया। अन्य ट्रेनें कुछ देर के लिए प्रभावित हुई थीं, लेकिन उन्हें तीसरी लाइन से निकाला गया है।