Swiss cottages are being built in Samudra Koop Tirtha, daily rent is Rs 40 thousand

स्विस कॉटेज।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


महाकुंभ में विदेशी श्रद्धालुओं के लिए समुद्र कूप तीर्थ क्षेत्र में निजी कंपनी 40 स्विस कॉटेज तैयार करा रही है। सिंगल बेड वाले कॉटेज के लिए प्रतिदिन का किराया 25 हजार और डबल बेड वाले का 40 हजार रुपये रखा गया है। यह कॉटेज 13 जनवरी के प्रथम स्नान से 20 फरवरी तक उपलब्ध रहेंगे।

Trending Videos

पुरानी झूंसी के गंगा तट स्थित समुद्र कूप तीर्थ आश्रम में इन दिनों विदेशी भक्तों के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। समुद्र कूप से जुड़े आशीष पांडेय बताते हैं कि सनातन धर्म को समझने के लिए स्विट्जरलैंड, इटली, अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, रूस, फ्रांस, तुर्किये, दक्षिण अफ्रीका जैसे कई देशों से लोग आते रहे हैं।

इस बार भी कई देशों के मेहमान आ रहे हैं। इनके लिए राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र के दक्ष कारीगर कॉटेज बना रहे हैं। ऐसे कॉटेज पहली बार 2019 के कुंभ में बने थे। चार बीघा क्षेत्र में पुणे की कंपनी तीन महीने से इनका निर्माण करा रही है। यह लद्दाख, तिब्बत, गुजरात, मध्य प्रदेश आदि में भी कॉटेज बनवा चुकी है।

आश्रम के महंत विपिन बिहारीदास बताते हैं कि टीले पर बन रहे कॉटेज से गंगा तट आधा किलोमीटर ही दूर है। महाकुंभ जब पूरे चरम पर होगा तो विदेशी मेहमान ऊंचे टीले से भी मेले का आनंद ले सकेंगे। आश्रम के भीतर बनीं 115 सीढ़ियां उतरकर श्रद्धालु सीधे मेला क्षेत्र में पहुंच सकेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें