उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर में दुकान खाली कराने को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में चाचा के सिर में गंभीर चोट आई। मेडिकल रिपोर्ट में हार्ड एंड ब्लंट ऑब्जेक्ट से चोट लगने की पुष्टि हुई। घटना के बाद सोशल मीडिया पर 50 हजार रुपये लूटने की बात भी कहीं गई, लेकिन पुलिस जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई।

क्षेत्राधिकारी नगर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे पटेल नगर निवासी हलीम और नया पाठकपुरा निवासी गुलाम मोहम्मद के बीच दुकान को लेकर विवाद हो गया। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं।

पुलिस के अनुसार हलीम ने गुलाम मोहम्मद की दुकान किराये पर ले रखी है और उसमें इलेक्ट्रॉनिक की दुकान संचालित करता है। इसके अलावा जिला अस्पताल के सामने यश नाम से पैथोलॉजी भी चलाता है। गुलाम मोहम्मद दुकान खाली कराना चाहता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

मारपीट में हलीम को चोटें आईं। चिकित्सकीय परीक्षण में हार्ड एंड ब्लंट ऑब्जेक्ट से चोट लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद सोशल मीडिया के कुछ प्लेटफॉर्म पर हलीम से 50 हजार रुपये छीनने की बात सामने आई। सीओ ने बताया कि पुलिस की जांच में रुपये लूटने की बात जांच में सही नहीं पाई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *