रोडवेज बसों की खराबी के चलते वाराणसी रूट पर गाड़ियों की संख्या कम हो गई है। आम दिनों में इस रूट पर नौ बसें जाती हैं, लेकिन गुरुवार को केवल पांच बसें ही रवाना हुईं। चार बसें खराब होने से डिपो में खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। दैनिक यात्रियों और जरूरी काम से वाराणसी जाने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

वाराणसी रूट की नौ में से आठ बसें विकासनगर डिपो की हैं। गुरुवार को झकरकटी से विकासनगर डिपो की चार बसें गईं, जिनमें एक एसी और तीन नॉन एसी थीं। फजलगंज डिपो की एक बस वाराणसी रवाना हुई। ये बसें सुबह आठ से 9:45 बजे के बीच गईं। पौने नौ और दस बजे वाली बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को बसें नहीं जाने की जानकारी मिलने पर वैकल्पिक साधन तलाशने पड़े।

एक दिन पहले ही विकासनगर डिपो के चालक-परिचालकों ने बस नंबर एफएन 7595, एचटी 4601, एचटी 7685 और एचटी 5081 की खराब हालत पर प्रदर्शन किया था। उन्होंने संचालन प्रभावित होने का आरोप लगाया था। वहीं खास बात यह रही कि चालकों ने जिन बसों को खराब बताया था उन्हें ही बृहस्पतिवार को वाराणसी भेजा गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार ने कहा कि वाराणसी रूट पर गाड़ियां नियमित चल रही हैं और सभी बसें सही हैं। बसों की खराबी की बात गलत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *