गुरसराय। नगर में एक गार्डन में समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जन चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान सपाइयों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और सपा सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मानसिंह पाल प्रभारी झांसी और विशिष्ट अतिथि स्वदेश पटेल, कंचन राजपूत, राजेश पाल, हेमंत अहिरवार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव भोजला ने की। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जितने भी वादे किए, वह सभी झूठे साबित हुए। लोगों को महंगाई समेत तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि, समाजवादी पार्टी जो कहती है, वही करती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सपा समाज के पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, किसान और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल के पार्टी में शामिल होने पर उनका स्वागत किया गया।

इस मौके पर पहलवान पटेल, राधेलाल बौद्ध, धरू यादव, लल्लू नेता, गुट्टू यादव, नजीर माते, अब्दुल रहमान, गफ्फार खान, मोनू यादव, डब्बू घोष, शिवम यादव, रवि सेन, संदीप श्रीवास, मोती पाल, बड़े यादव आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें