आगरा कॉलेज के विधि संकाय में सत्र 2026-27 के प्रवेश का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से मंजूरी के बाद अब एलएलबी और बीए-एलएलबी में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया। दोनों पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी।


विधि संकाय में एलएलबी की 300 और बीए-एलएलबी की 300 सीटें, यानी कुल 600 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. सीके गौतम ने बताया कि कॉलेज की ओर से प्रवेश संबंधी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही समर्थ पोर्टल खोलने के लिए भी विश्वविद्यालय को पत्र भेजा गया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें