आगरा जिले के मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली में मंगलवार को मदर आरडी स्कूल के पास आबादी के बीच स्थित एक गोदाम में भारी मात्रा में संदिग्ध दवाओं का भंडारण मिलने से खलबली मच गई। सूचना मिलने पर एफएसडीए की टीम मौके पर पहुंची और गोदाम में रखी दवाओं के स्टॉक का आकलन शुरू किया।

बताया गया है कि गोदाम में बड़ी संख्या में दवाइयां रखी मिली हैं, जिनकी अनुमानित कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है। मंगलवार सुबह से एफएसडीए की टीम दवाओं के स्टॉक, उनकी वैधता और गुणवत्ता की जांच में जुटी रही। टीम गोदाम में रखी दवाओं का पूरा विवरण भी जुटा रही है।

जांच के दौरान करीब सात से आठ प्रकार की दवाओं के नमूने लिए जा रहे हैं। साथ ही दवाओं के स्टॉक का विवरण तैयार किया जा रहा है। फिरोजाबाद से आई एफएसडीए की टीम गोदाम में रखी दवाओं के पूरे भंडारण का आकलन कर रही है।

अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गोदाम में मिली दवाएं नकली हैं या मानकों के विपरीत हैं। फिलहाल दवाओं के नमूने और स्टॉक से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में विभागीय कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *