पश्चिम बंगाल के हावड़ा में घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किए गए रिसर्च डिजाइंस एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) के डिप्टी डायरेक्टर आशुतोष कुमार और सीनियर सेक्शन इंजीनियर दीपक कुमार के खिलाफ सीबीआई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज करेगी। सीबीआई, कोलकाता की एंटी करप्शन ब्रांच ने उनके खिलाफ तमाम सुबूत जुटाए हैं जो उनकी अघोषित संपत्तियों से जुड़े हैं।


सूत्रों के मुताबिक आशुतोष कुमार और दीपक कुमार की चल-अचल संपत्तियों की जांच में खुलासा हुआ है कि उन्होंने अपनी वैध आय से कई गुना अधिक व्यय किया है। उनके बैंक खातों में जमा रकम और निवेश भी उनकी आय सेे मेल नहीं खा रहे हैं।

सीबीआई उनके करीबी परिजनों की संपत्तियों और बैंक खातों को भी खंगाल रही है। सीबीआई ने उन वरिष्ठ अफसरों की जानकारी भी जुटा ली है जिनके आदेश पर वह कंपनी की फैक्ट्री का निरीक्षण करने गए थे। जल्द ही सीबीआई उन्हें कोलकाता कार्यालय तलब करने की तैयारी में है।





 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *