आजमगढ़ के राहुलनगर में मशहूर डॉक्टर एस.के. साहा का ‘स्वप्ननीड’ नाम का घर बिक गया है। यह वही घर है जहां से डॉ. साहा 60 से 90 के दशक तक सैकड़ों मरीजों का इलाज करते थे। अब इसे खरीदने वाले ने ‘स्वप्ननीड’ नाम भी मिटा दिया है।

.

डॉ. साहा कोलकाता से आकर साइकिल से गांव-गांव जाकर इलाज करते थे। अपनी दवाओं और भोजपुरी संवाद से उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल की। वे रोज 200 से 250 मरीजों को देखते थे और जिले के बड़े डॉक्टरों में गिने जाते थे।

90 साल की उम्र में कोलकाता में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके बेटे डॉ. दीपक साहा ने एमबीबीएस एमडी की डिग्री लेकर उनकी विरासत संभाली। करीब 70 साल की उम्र में डॉ. दीपक का भी निधन हो गया, जिसके बाद परिवार ‘स्वप्ननीड’ बेचकर लखनऊ बस गया।



Source link

अभी अभी की खबरें