कोंच। विकासखंड कोंच की ओर से रविवार को ग्राम भड़ारी, गेंदौली और भदेवरा में जन चौपाल लगाई गई। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने अतिक्रमण, साफ सफाई, पेंशन समेत विभिन्न समस्याएं उठाईं। विधायक ने अधिकारियों से पात्र लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम के तहत बाल विकास विभाग की ओर से पुष्टाहार किट बांटी गई। इस मौके पर बीडीओ यज्ञदेव, एडीओ पंचायत देवेंद्र निरंजन और एडीओ समाज कल्याण आदि उपस्थित रहे। (संवाद)




Source link