आगरा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नारकोस के तहत पिछले चार महीनों में मंडल में बड़ी कार्रवाई की। अभियान में 67.93 किलोग्राम गांजा और 16.635 किलोग्राम डोडा पाउडर पकड़ा गया। कार्रवाई में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक आगरा गगन गोयल के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। उद्देश्य रेलवे परिसरों में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना और यात्रियों को सुरक्षित, संरक्षित व नशामुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। 67.93 किलोग्राम गांजा बरामदगी में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

इसकी बाजार में कीमत 33,96,500 रुपये आंकी गई है। वहीं, 16.635 किलोग्राम डोडा पाउडर की अनुमानित कीमत 2,25,000 रुपये है और इससे जुड़े दो लोगों को पकड़ा गया। इस तरह चार माह में कुल 84.56 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुए और 10 आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें