बरुआसागर। सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के अवसर पर कांवड़ियों ने वेतवा के पवित्र जल से नगर के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया गया। सुबह डीजे की धुन पर नाचते भोले के भक्तों का जमावड़ा लगा रहा। नगर के सिनौनिया फाटक स्थित घसरपुरा मोहल्ला निवासी 8 वर्षीय भाव्या ठाकुर पुत्री धर्मेंद्र ठाकुर ने आस्था और साहस की मिसाल पेश की। भाव्या ने ओरछा की बेतवा नदी से कांवड़ में जल भरा और करीब 20 किलोमीटर पैदल चलकर घसरपुरा स्थित शंकर जी मंदिर पर जलाभिषेक किया। भाव्या की कांवड़ यात्रा क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान अखिल साहू, निखिल साहू, शानू साहू, हिरदेश ठाकुर, कुणाल साहू, वासु पटैरिया, धर्मेंद्र ठाकुर, अनुज साहू मौजूद रहे। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *