Six died and 12 people injured due to lightning in Fatehpur

फतेहपुर में बिजली गिरने से छह की मौत
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फतेहपुर जिले में बारिश के दौरान बिजली गिरने से बुधवार शाम अलग-अलग स्थानों पर छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग झुलस गए हैं। मरने वालों में चार युवतियां, एक किशोर और युवक शामिल है। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िताें का हाल जानने के लिए डीएम अस्पताल पहुंचीं।

गाजीपुर थाना क्षेत्र शाखा गांव निवासी रहिमाल रैदास की पुत्री गायत्री देवी (18), सुखराज की पुत्री सोनम (19), राजकुमार की पुत्री प्रियंका (17) व बुधराज की पुत्री सोनी (18) शाम को खेत से धान की पौध लगाकर घर लौट रही थीं। चारों गांव किनारे पहुंची थीं तभी बिजली गिरने में चपेट में आ गई। मौके पर गायत्री, सोनम की मौत हो गई। प्रियंका व सोनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, शाह कस्बा मौहारी थोक सुल्तानगढ़ निवासी स्व. शिवकुमार की पुत्री अनुराधा देवी (18), नंदलाल की पुत्री किरन (17), रामबहादुर की पुत्री बेबी रैदास (18), राकेश की पुत्री नेहा (18), इंद्रसेन की पत्नी रेखा (30), मनोज की पत्नी सरोज (33), शिवचरन की पत्नी कुसुमा, ननका की पत्नी सुमन, विजयपाल की पुत्री राधा, रामबाबू की पुत्री गुड़िया, ननका की पुत्री पारुल खेत में धान की पौध लगाते समय बिजली की चपेट में आ गईं।



Source link

अभी अभी की खबरें