Body missing youth found hanging dilapidated house firozabad

death demo
– फोटो : iStock

विस्तार

फिरोजाबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र के सुजातनगर क्षेत्र में घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित एक खंडहर मकान में शनिवार सुबह युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक 20 नवंबर को घर से निकला था और कई दिन पहले आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।


सुजातनगर निवासी 22 वर्षीय हिमांशु उर्फ नेरा पुत्र भूरी सिंह अविवाहित था और मजदूरी का काम करता था। काम के सिलसिले में वह कई-कई दिनों तक घर से बाहर ही रहता था। 20 नवंबर को घर से मजदूरी के लिए निकला था। शनिवार सुबह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित खंडहरनुमा घर से बदबू आने पर गांव के लोगों ने भीतर जाकर देखा, तो वहां पंखे के कुंदे पर हिमांशु का शव फंदे से लटका मिला। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। सीओ शेखर सेंगर ने बताया कि शव बुरी तरह से गल चुका था, जिससे प्रतीत हो रहा है कि युवक ने कई दिन पहले आत्महत्या की है। परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।

 



Source link

अभी अभी की खबरें