हाथरस के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित केनरा बैंक में मंगलवार दोपहर को बेटी की शादी के लिए लोन संबंधी काम से पहुंचे सफाई कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बैंक के अंदर ही गिर पड़े। बैंक कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने
.
मृतक की पहचान फिरोजाबाद के नगला गोवानी निवासी किशन(50) पुत्र नेम सिंह के रूप में हुई है। वह हसायन ब्लॉक में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे।
डॉक्टरों के मुताबिक, शुरुआती जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बेटी की शादी के लिए लोन की बात करने आए थे
मृतक के भांजे विकास ने बताया कि उनके मामा किशन कुमार बेटी की शादी के लिए बैंक से लोन लेने के संबंध में बातचीत करने कलेक्ट्रेट स्थित केनरा बैंक गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग भी जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट होगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
————————————–
यह खबर भी पढ़िए:-
दिव्या-मित्तल ने जिस स्कूल का मुद्दा उठाया, उसका काम रुका:मिर्जापुर में गांव वाले भी नाराज हुए, वन विभाग बोला- जमीन तो हमारी है
————————————–
यह खबर भी पढ़िए:-
दिव्या-मित्तल ने जिस स्कूल का मुद्दा उठाया, उसका काम रुका:मिर्जापुर में गांव वाले भी नाराज हुए, वन विभाग बोला- जमीन तो हमारी है

मिर्जापुर में पूर्व IAS दिव्या मित्तल की परमिशन से बन रहे स्कूल के निर्माण पर विवाद खड़ा हो गया है। वन विभाग ने इस जमीन पर दावा करते हुए 4 अक्टूबर की दोपहर को काम रुकवा दिया। लहुरियादह गांव में बन रहे स्कूल का काम रोके जाने से गांववाले नाराज हैं। पढ़ें पूरी खबर…
