Etawah accident Tractor trolley overturns after being hit by pickup truck farmer on his way to sell paddy dies

मृतक की फाइल फोटो और जिला अस्पताल में मौजूद परिजन
– फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर विचारपुरा गांव के पास पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार किसान ट्रॉली के नीचे दब गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धान बेचने के लिए जसवंतनगर मंडी जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर निवासी नफीस अहमद (60) शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली पर धान लादकर बेचने के लिए निकले थे।



उनके साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चचेरे भाई तौफीक भी सवार थे। दोनों धान बेचने के लिए पहले इटावा मंडी पहुंचे, लेकिन वहां आढ़त बंद होने के कारण धान नहीं बिक सका। इसके बाद देर रात वे धान बेचने के लिए जसवंतनगर मंडी जा रहे थे। नफीस ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र में विचारपुरा गांव के पास पीछे से आए पिकअप ने उनके ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और नफीस उसके नीचे दब गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *