गोंडा में इटियाथोक-गोंडा मार्ग पर एक तेज रफ्तार स्कूल वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा नए गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कूल वाहन चालक मौके से फरार ह

.

इस दुर्घटना में 17 वर्षीय रिंकू गुप्ता की मौत हो गई। वहीं, 14 वर्षीय अभय शर्मा और 21 वर्षीय सूरज गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों का इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने अभय शर्मा की हालत गंभीर देख उसे लखनऊ रेफर कर दिया है

सोमवार दोपहर करीब दो बजे रिंकू गुप्ता अपने साथी सूरज गुप्ता और अभय शर्मा के साथ बाइक से गोंडा जा रहे थे। जैसे ही वे नए गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार स्कूल वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क से काफी दूर जा गिरे। राहगीरों ने तुरंत घायलों को निजी वाहन से गोंडा अस्पताल भेजा। वहां इलाज के दौरान शिवकुमार गुप्ता के बेटे रिंकू गुप्ता की मौत हो गई। बबलू शर्मा के बेटे अभय शर्मा और छद्दन गुप्ता के बेटे सूरज गुप्ता का इलाज जारी है।

इटियाथोक थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। अज्ञात स्कूल वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

अभी अभी की खबरें