500 bags of DAP arrive at the Bara PCF center; relief for farmers

पीसीएस बारा में डीएपी उतारते मजदूर। संवाद

किसानों की खाद संकट से जुड़ी समस्या से संबंधित अमर उजाला में प्रकाशित खबर का असर शनिवार को देखने को मिला। विकास खंड कौशाम्बी के बारा स्थित पीसीएफ केंद्र पर शनिवार को 500 बोरी डीएपी की खेप पहुंच गई। खाद की खेप आने से कई दिनों से डीएपी के लिए भटक रहे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।


अमर उजाला ने शनिवार को ”गोदामों में डीएपी नहीं, भटक रहे किसान” शीर्षक से खाद की किल्लत और किसानों की परेशानी को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर में सहकारी समितियों और पीसीएफ केंद्रों पर खाद उपलब्ध न होने से किसानों को हो रही परेशानियाें को उजागर किया गया था। गेहूं और आलू की बुआई के पीक सीजन में डीएपी की कमी से किसान परेशान थे। डीएपी के लिए समितियों और केंद्रों के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा था।

खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को बारा पीसीएफ केंद्र पर 500 बोरी डीएपी पहुंच गई। हालांकि क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों में अभी तक डीएपी उपलब्ध नहीं कराई गई।

–वर्जन—-

500 बोरी डीएपी मिली है, जिसे सोमवार से बांटा जाएगा। किसानों को दो बोरी डीएपी लेने पर साथ में एक बोरी एनपीके भी दी जाएगी, जिसकी कीमत 2100 रुपये है। — राकेश कुमार, पीसीएफ केंद्र प्रभारी

पीसीएस बारा में डीएपी उतारते मजदूर। संवाद

पीसीएस बारा में डीएपी उतारते मजदूर। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें