{“_id”:”6b07d0220673cc63390926ed”,”slug”:”bulandshahr-car-tractor-trolley-collision-two-killed-two-injured-2026-11-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी में भीषण हादसा: ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुसी कार, दो दोस्तों की मौत; दो की हालत नाजुक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बुलंदशहर में सड़क हादसे में दो की मौत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बुलंदशहर स्थित चोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एमआईटी डिग्री कॉलेज के पास बुधवार रात करीब दस बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खुर्जा से दिल्ली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
<!–
–>
