लखीमपुर खीरी के परेली गांव में चाट खाते समय टिक्की का टुकड़ा गले में फंसने से 15 महीने की बच्ची की दुखद मौत हो गई।

तस्वीर को प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।
HighLights
लखीमपुर खीरी में 15 माह की बच्ची की मौत।
चाट खाते समय टिक्की का टुकड़ा गले में फंसा।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
संवाद सूत्र, ममरी(लखीमपुर)। चाट खाते समय टिक्की का टुकड़ा गले में फंसने से 15 महीने की बच्ची की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम हैदराबाद क्षेत्र के परेली गांव में हुई।
बच्ची के पिता कौशल के अनुसार घर पर उसे टिक्की खिलाई जा रही थी तभी टुकड़ा गले में फंस गया। उसे तेज खांसी आई और कुछ देर बाद वह बेसुध हो गई। घबराए परिजन उसे सीएचसी गोला ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में मातम छा गया।
सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक बिहारी ने बताया कि परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर आए थे और वह ब्राडडेड थी।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में आंगन से मासूम बच्ची को ले भागा गुलदार, दूर जंगल में मिला शव; इलाके में फैली दहशत
