जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने 12 दिवसीय प्रोत्साहन योजना लागू की है।
छह से 17 नवंबर तक नियमित और संविदा चालक-परिचालकों के साथ आउटसोर्सिंग परिचालकों को भी प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 12 दिन में 3600 किलोमीटर बस संचालन करने पर 4800 रुपये और 11 दिन में 3300 किलोमीटर संचालन पर 4400 रुपये दिए जाएंगे।
