जागरण संवाददाता, अयोध्या। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े शनिवार को अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वह श्रीरामलला के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुए। रामलला के दर्शन के बाद वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे।

बैठक में जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों के साथ संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। इसके बाद अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ क्षेत्रीय बैठक प्रस्तावित है। इसमें क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्यों के अलावा सभी मोर्चों के अध्यक्ष और अवध क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

विनोद तावड़े के प्रवास के दौरान संघ परिवार यानी विचार परिवार के सदस्यों के साथ संवाद बैठक भी प्रस्तावित है। उनके दौरे को संगठन की तैयारियों की समीक्षा और पदाधिकारियों के साथ समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Source link