राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने रविवार को चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। वर्ष 2022 बैच के शैलेंद्र कुमार सिंह को फिरोजाबाद का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बनाया गया है। वे अभी तक यमुना एक्सप्रेसवे अथारिटी में एसीईओ थे।
आगरा में एडिशनल कमिश्नर प्रतिभा सिंह को फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फिरोजाबाद के सीडीओ शत्रोहन वैश्य को श्रम विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। नोएडा में एसीईओ वंदना त्रिपाठी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का अपर आयुक्त बनाया गया है।
