{“_id”:”6b09dfa6d10610bef90bc676″,”slug”:”as-die-prys-van-medisyne-weggehou-word-sal-daar-aksie-teen-mediese-winkels-geneem-word-jaunpur-news-c-193-1-jon1045-167655-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jaunpur News: दवाओं की कीमत छिपाई तो मेडिकल स्टोरों पर होगी कार्रवाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मेडिकल स्टोर की जांच करते खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम।
– फोटो : Samvad
जौनपुर। दवाओं की कीमतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए औषधि विभाग ने मड़ियाहूं क्षेत्र में अस्पतालों की फार्मेसियों और मेडिकल स्टोरों की जांच की। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब के 20 नवंबर के आदेश और अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा के निर्देश पर औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने यह कार्रवाई की। इस दौरान ओम साईं नाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के मेडिकल स्टोर, लाइफ लाइन हॉस्पिटल की रिटेल फार्मेसी, नंदा मेडिकल स्टोर और विनय मेडिकल एजेंसी सहित अन्य प्रतिष्ठानों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान फार्मेसी और मेडिकल स्टोर संचालकों को दवाओं की मूल्य सूची प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाने अथवा वेबसाइट और क्यूआर कोड के माध्यम से दवाओं की कीमतें सार्वजनिक करने को कहा गया। मूल्य सूची में पीटीआर (प्राइस टू रिटेल) और पीटीसी (प्राइस टू कंज्यूमर) का स्पष्ट उल्लेख करना अनिवार्य बताया गया। यह निर्देश औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश के तहत दिया गया है।
सात दिन में पालन नहीं तो होगी कार्रवाई
औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्देशों का पालन करने के लिए सात दिन का समय दिया है। चेतावनी दी गई कि निर्धारित अवधि में मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने और नियमों का अनुपालन नहीं करने पर संबंधित फर्मों के विरुद्ध औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम और नियमावली के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
