जागरण संवाददाता, अलीगढ़। जिले में पिछले करीब 10 माह से नए एलपीजी कनेक्शन जारी नहीं हो रहे हैं। इसके चलते जरूरतमंद परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई महिलाएं परिचितों और रिश्तेदारों से सिलिंडर उधार लेकर खाना पकाने को मजबूर हैं। इनमें वे महिलाएं भी शामिल हैं, जो किसी कारणवश अपने परिवार से अलग रह रही हैं।

गैस एजेंसियों पर रोजाना पांच से 10 लोग नए कनेक्शन की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन एजेंसी संचालक भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

ईरान-इजरायल युद्ध के दौरान पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से एलपीजी वितरण पर लगाई गई पाबंदियों के बाद यह स्थिति बनी हुई है। पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारी भी इस संबंध में कुछ कहने से बच रहे हैं।

होर्मुज बंद करने पर केंद्र सरकार ने लगाई थी पाबंदी

फरवरी के आखिरी सप्ताह में अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद खाड़ी देशों में तनाव बढ़ गए। ईरान इजरायल संघर्ष से जुड़ी आपूर्ति बाधाओं के बीच केंद्र सरकार ने मार्च (मध्य मार्च के आसपास) से 14.2 किलोग्राम के नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन जारी करने पर रोक लगाई गई। इसके साथ ही डबल बाटल कनेक्शन (डीबीसी) भी नहीं हो रहे हैं। इसके मूल में पश्चिम एशिया संघर्ष तेज होने और होर्मुज जलडमरूमध्य से एलपीजी आयात प्रभावित होने के बाद मार्च में सप्लाई को प्राथमिकता देने के लिए कदम उठाए गए।

गैस एजेंसियों पर रोजाना नए कनेक्शन की पूछताछ के लिए आ रहे हैं लोग

इसके साथ ही नियमों में बदलाव (14 मार्च 2026) पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एलपीजी नियंत्रण आदेश में संशोधन कर पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए नए एलपीजी कनेक्शन और रिफिल पर रोक लगाई। एलपीजी गैस एजेंसियों के संचालकों ने पांच किलोग्राम या कंपोजिट सिलिंडर जैसे विकल्प के रूप में उपभोक्ताओं को दिया गया है।



Source link

अभी अभी की खबरें