Highlights
- बुजुर्ग की मौत पर भड़के साक्षी महाराज, मौरावां पुलिस पर लगाए दलाली और लापरवाही के आरोप।
- थाना प्रभारी से बोले सांसद- काहे के बहादुर हो, बहादुर होते तो ऐसा नहीं होता।
- पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की मदद, पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।
उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, मौरावां थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इसी मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद पुलिस की कार्रवाई से नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर मौजूद सीओ और थाना प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। साथ ही पुलिस पर थाने में दलाली करने और मामले में लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए।
मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
पूरा मामला उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, 11 सितंबर को पंचायत से लौट रहे रामस्वरूप लोधी और उनके परिजनों पर कुछ आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। इस हमले में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे। रामस्वरूप लोधी को गंभीर चोटें आई थीं। उनका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां 8 नवंबर को उनकी मौत हो गई।
बुजुर्ग की मौत के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम
रामस्वरूप लोधी की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अकोहरी-मवई मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान स्थानीय बीजेपी विधायक अनिल सिंह भी पीड़ित पक्ष की नाराजगी का सामना कर रहे थे। काफी समझाने और आश्वासन देने के बाद करीब साढ़े तीन घंटे में जाम खुलवाया जा सका।
साक्षी महाराज ने अफसरों को लगाई फटकार
11 नवंबर को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद साक्षी महाराज पुलिस की जांच और मामले में लगाई गई धाराओं से नाराज नजर आए। उन्होंने मौके पर मौजूद सीओ पुरवा अरविंद कुमार चौरसिया और मौरावां थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह से उनका नाम पूछा और फिर जमकर फटकार लगाई। सांसद ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए थाने में दलाली होने का आरोप लगाया। उन्होंने थाना प्रभारी से कहा,
‘थाने में सिर्फ दलाली करवाते हो, रोज शिकायतें आती हैं। ऐसी पुलिस मैंने कहीं नहीं देखी।’
थाना प्रभारी से बोले, काहे के बहादुर हो?
साक्षी महाराज ने थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह को उनके नाम को लेकर भी घेरा। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा, ‘काहे के बहादुर हो? बहादुर होते तो तुम्हारे राज में ये होता क्या?’ सांसद ने दोनों पुलिस अधिकारियों को मामले में धाराएं बढ़ाने और निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद
साक्षी महाराज ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा देने के साथ अपनी ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। वहीं, पुलिस अधिकारियों को लगाई गई फटकार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना ने मौरावां पुलिस की कार्यशैली और बुजुर्ग की मौत के मामले में हुई कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। (रिपोर्ट: नवीन सिंह)
ये भी पढ़ें: ‘जहां-जहां हिंदू घटा, वहां-वहां पिटा’, बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जनसंख्या बढ़ाने की अपील की
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
