Training initiated to reintegrate dropout children into the educational mainstream

डायट ​विभाग के हॉल में ​शिक्षकों को प्र​शि​क्षित करते प्रवक्ता। स्रोत: विभाग

विद्यालय से बाहर रह गए और पढ़ाई बीच में छोड़ चुके बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए डायट मंझनपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। 23 से 25 नवंबर तक आयोजित इस प्रशिक्षण में सभी विकासखंडों के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) को प्रशिक्षित किया जा रहा है।


शारदा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उनका शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षित एआरपी अपने-अपने विकासखंडों में शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। उच्च प्राथमिक स्तर पर एसआरजी ओपी सिंह, अनिल सिंह और चंद्रभान सिंह तथा प्राथमिक स्तर पर मंदीप सिंह और ओम नारायण साहू मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों के विद्यालय छोड़ने के कारणों का विश्लेषण, अभिभावकों से संवाद, विशेष प्रशिक्षण की रणनीति और बच्चों का विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करने के व्यावहारिक तरीकों पर चर्चा की जा रही है। संवाद



Source link