उन्नाव में प्रेमी-प्रेमिका ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। दोनों पेड़ से एक ही रस्सी से लटके मिले। दोनों रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई-बहन थे। बाग से गुजर रहे गांववालों ने शव लटका देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर भीड़ लग गई।
.
पुलिस ने दोनों की बॉडी नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी। साथ ही गांववालों से भी पूछताछ की। मामला बिहार थाना क्षेत्र का रविवार दोपहर 2 बजे का है।

युवक छत्ताखेड़ा गांव का रहने वाला था। उसका रिश्ते की बहन से अफेयर चल रहा था।
एक साल पहले हुई थी लड़की की शादी
छत्ताखेड़ा गांव में रहने वाले बाबूलाल पासी के एक बेटा अभय कुमार (24) और बेटी है। अभय एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। उसके गांव के पास स्थित महरामऊ गांव में उसकी बुआ का घर है। बुआ के 5 बच्चे- 3 बेटे और 2 बेटियां थे।
प्रीति (22) सबसे छोटी थी। उससे बड़ी बहन आरती, तीन भाई कुलदीप, सचिन और संदीप हैं। प्रीति के पिता किसान हैं। भाई कुलदीप दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। सचिन ढाबे पर काम करता है। वहीं, संदीप दुबई में जॉब करता है।
अभय का प्रीति से अफेयर चल रहा था। लेकिन, घरवालों ने प्रीति की शादी 30 नवंबर, 2025 को बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के शहतन गांव में कर दी थी। इन दिनों प्रीति मायके में रह रही थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे प्रीति और अभय चुपचाप अपने-अपने घरों से निकले।
दोपहर में दोनों धमनीखेड़ा गांव में रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित आम के बाग में पहुंचे। यहां कुछ देर आपस में बात की, फिर दोनों फंदे से लटक गए। वहीं, प्रीति जब काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो उसके घरवालों ने पुरवा थाने में शिकायत दी।

महरामऊ गांव की प्रीति का शव उसके रिश्ते के भाई के साथ लटका मिला।
थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया- शुरुआती जांच में दोनों में अफेयर की बात सामने आई है। रिश्ते में दोनों भाई-बहन लगते थे। घरवालों और गांववालों से बात की गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों की मौत की वजह अभी साफ नहीं है।
——————————
ये खबर भी पढ़िए-
लखनऊ में गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत, मां बोली- लड़की ने पीटकर फेंका

लखनऊ में चौथी मंजिल से गिरकर एक कारोबारी की मौत हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा की मां ने गर्लफ्रेंड पर हत्या का आरोप लगाया है। वह पिछले 4 महीने से अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रहा था। गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। उसके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 41 हजार फॉलोअर हैं। उसने कुछ गानों के एलबम में भी काम किया है। पढ़िए पूरी खबर
