{“_id”:”6b07ec06999ea3a7ee0da383″,”slug”:”up-mallikarjun-kharge-reaches-congress-office-on-constitution-day-constitution-protection-march-to-be-taken-2026-11-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”‘मिलकर लडे़ंगे तो ही जीतेंगे’: लखनऊ में बोले खरगे- कांग्रेस का 145 साल का इतिहास, कभी खत्म होने वाली नहीं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
– फोटो : YT
विस्तार
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को संविधान दिवस पर कांग्रेस ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी पहुंचे। इस मौके पर संविधान रक्षा मार्च भी निकाला जाना था। लेकिन, जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।
प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने मार्च के लिए अनुमति न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसजन संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के 145 साल के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी खत्म होने वाली पार्टी नहीं है। ‘मिलकर लड़ेंगे तो जीतेंगे ही।’
खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान और बाबा साहेब के सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। खरगे ने भाजपा पर राम के नाम का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘तुमने राम के नाम पर चोरी की, तुम्हें स्वर्ग का दरवाजा नहीं मिलेगा।’
