AMU Horse Riding Captaincy Row, Student Burns Certificates

हॉर्स राइडिंग क्लब की कप्तानी को लेकर हंगामा, सर्टिफिकेट जलाते छात्र कृष्णकांत
– फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गेम्स कमेटी दफ्तर में हॉर्स राइडिंग क्लब की कप्तानी को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र कृष्णकांत ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए अपने सभी प्रमाण पत्र जला दिए। कप्तानी के लिए सात दावेदार मैदान में थे। कृष्णकांत ने आरोप लगाया कि उन्हें गलत तरीके से कप्तानी से वंचित किया गया है।


कृष्णकांत अलीगढ़ के लोधा ब्लॉक के जतनपुर चिकावटी गांव के निवासी हैं। वह पिछले चार वर्षों से अधिक समय से राइडिंग क्लब के सदस्य हैं। उन्होंने तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया है। जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उनका चौथा स्थान रहा था। राज्य स्तर पर उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय टीम के चयन ट्रायल के लिए भी उनका चयन हुआ था।

भेदभाव और पक्षपात के आरोप

कृष्णकांत ने आरोप लगाया कि क्षेत्रवाद और उनके हिंदू होने के कारण उन्हें निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि राइडिंग क्लब के इतिहास में कभी कोई हिंदू कप्तान नहीं रहा है। वर्ष 2025 में उन्होंने अपने खर्च पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था। उस समय सचिव के भतीजे ने उन्हें जाने से रोकने की धमकी दी थी। ट्रायल के दौरान चयन समिति के सदस्य यूनुस मुर्तजा ने उनकी सभी उपलब्धियों को नजरअंदाज करने की बात कही थी।



Source link

अभी अभी की खबरें