Lucknow: Passenger booked an AC ticket but was made to travel in an ordinary bus

प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

रोडवेज प्रशासन की लापरवाही से एसी जनरथ बस का टिकट लेने के बावजूद 49 यात्रियों को साधारण बस से सफर करना पड़ा। नाराज यात्रियों ने सीएम पोर्टल पर मामले की शिकायत करने के साथ रिफंड की मांग की है। अफसरों ने प्रकरण की जांच करवाने की बात कही है।


जानकारी अनुसार छह नवंबर को दिल्ली के लिए एसी जनरथ बस (संख्या यूपी 33 एटी 5873) को कैसरबाग अड्डे भेजा गया। यहां पहले से इंतजार कर रहे 49 यात्री जैसे ही बस में सवार हुए इसके इंजन में खराबी आ गई। यात्रियों ने नाराजगी जताई तो उन्हें एसी के बजाय साधारण बस से भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें – मौसम अपडेट: यूपी में चली पुरवाई, तराई और पूर्वांचल में घना होगा कोहरा, बरेली में दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी



ये भी पढ़ें – बंदिशें तोड़ें, अपने फैसलें खुद लें महिलाएं: इम्तियाज अली बोले- मैं चाहता हूं मेरी फिल्मों की महिलाएं गुनहगार बनीं रहें

उधर, डिपो में मरम्मत के बाद बस कौशांबी रवाना कर दी गई। अगले दिन जब बस वहां से लखनऊ के लिए रवाना हुई तो जेवर टोल प्लाजा पर इसके इंजन में फिर खराबी आ गई। बस में बैठे 28 यात्रियों को दूसरी बस से लखनऊ भेजा गया।

एजेंसी पर की जाएगी कार्रवाई

एसी जनरथ बस अवध डिपो से रवाना हुई थी और इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी निजी एजेंसी के पास थी। मामले की जांच कराने के साथ एजेंसी के मालिकों से पूछताछ की जाएगी। प्रधान प्रबंधक आईटी यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल पर रिफंड का विकल्प है। संबंधित बस डिपो की रिपोर्ट के बाद रिफंड ऑटोमेटिक खाते में पहुंच जाएगा।

रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन का कहना है कि अवध डिपो से रिपोर्ट मांगी जाएगी। यात्रियों को जल्द से जल्द रिफंड कराया जाएगा। 70 एसी जनरथ बसों में से आठ-दस बंद हो रही हैं।



Source link