जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल सह‍ित वाराणसी में अचानक तापमान में काफी ग‍िरावट का दौर देखा जा रहा है। देर रात से बढ़ी ठंडक की वजह से न्‍यूनतम पारा दस ड‍िग्री के करीब जा पहुंचा। वातावरण में गलन का रुख सुबह तीन बजे के बाद नजर आने लगा और सुबह कुहासे के बीच कंपकंपी और गलन का रुख भी नजर आया। मौसम व‍िभाग ने इसमें और कमी का संकेत द‍िया है। 

पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में होने लगा है, पछुआ का प्रभावी पहाड़ों का असर मैदानी क्षेत्रों में लेकर आ चुका है। जबक‍ि अमूमन मध्‍य द‍ि‍संबर में मौसम की यह स्‍थ‍ित‍ि होती रही है। इसके साथ ही वातावरण में नमी का असर भी कुछ कम हुआ है। सुबह अंचलों में कोहरा कुछ सघन तो शहर और कस्‍बों के भीतर कम हो चला है। हालांक‍ि यह आगे और भी सघन होगा।  

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 27.5°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य रहा। न्‍यूनतम तापमान 10.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से  1.5 ड‍िग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान 70% दर्ज क‍िया गया तो वहीं आर्द्रता अध‍िकतम 91% दर्ज की गई। आर्द्रता में कुछ इजाफा होने के बीच सुबह पछुआ का जोर भी रहा और हवाएं गलन से भरी रहीं। 

मौसम वि‍भाग ने इस पूरे सप्‍ताह मौसम में अध‍िक बदलाव की उम्‍मीद नहीं जताई है। इस सप्‍ताह के आख‍िर तक तापमान दस ड‍िग्री के नीचे भी जा सकता है। दरअसल पहाड़ों पर गलन भरी हवाओं का जोर है तो दूसरी ओर हवाओं ने कंपाना भी शुरू कर द‍िया है। सुबह तेज हवाओं का दौर तो रहा लेक‍िन धूप ख‍िलने के बाद सूरज के ताप ने राहत भी दी। मौसम व‍िभाग की ओर से आने वाले द‍िनों में कोहरा और भी घना होने का अनुमान जताया गया है। 

 



Source link