मऊ जिले में भट्ठी जलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मंगलवार रात हुई इस घटना में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर भी चले। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
.
यह घटना थाना कोतवाली क्षेत्र की हट्टी मदारी चौकी के पास हुई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि एक पक्ष अपने घर के बाहर भट्ठी जला रहा था। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया और भट्ठी पर पानी डालकर आग बुझा दी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और फिर मारपीट में बदल गया।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन से जुड़ा एक पुराना विवाद भी चल रहा था। इसी वजह से यह मामूली बात इतनी बढ़ गई।
तथ्यों के आधार पर कार्रवाई जारी
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों से करीब एक-एक दर्जन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
