{“_id”:”6afe70bdf9e662c1d40b7464″,”slug”:”ndrf-bus-catches-fire-outside-postmortem-house-in-etah-locals-control-blaze-2026-11-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एटा: पोस्टमार्टम हाउस के सामने खड़ी एनडीआरएफ की बस में लगी आग, उठीं ऊंची लपटें; मची अफरा-तफरी”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

एनडीआरएफ की बस में लगी आग
– फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
एटा मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस के सामने खड़ी एनडीआरएफ की बस में बुधवार रात अचानक आग लग गई। बस के अगले पहिये से लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना के समय बस में कोई मौजूद नहीं था और आग आसपास खड़े अन्य वाहनों तक नहीं पहुंची।
जानकारी के अनुसार, एनडीआरएफ की टीम लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को ही जिला मुख्यालय पहुंची थी। दोपहर करीब दो बजे टीम ने अपनी बस मेडिकल कॉलेज परिसर में पोस्टमार्टम हाउस के सामने खड़ी की थी। रात करीब 11 बजे अचानक बस के चालक की तरफ वाले अगले पहिये में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें उठने लगीं।
बस में आग लगी देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

