UP: Airfares remain sky-high even after the festive season; tickets for flights from Lucknow to Mumbai and Del

हवाई सफर हुआ महंगा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली, भैया दूज और छठ जैसे त्योहारों के संपन्न होने के बावजूद, विमानों का किराया कम होने का नाम नहीं ले रहा है। त्योहारों के बाद घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के चलते लखनऊ से मुंबई और दिल्ली जाने वाली उड़ानों के टिकटों की कीमतों में पांच गुना तक की वृद्धि देखी जा रही है। मुंबई का हवाई किराया 26,774 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि दिल्ली का टिकट 8,216 रुपये में मिल रहा है।


नवंबर में त्योहारों का सिलसिला शुरू होने से पहले ही ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। ऐसे में, बड़ी संख्या में लोगों ने विमान यात्रा का विकल्प चुना। त्योहार नजदीक आने के साथ ही उड़ानों की बुकिंग में तेजी आई और किराए भी चढ़ते गए। अब पर्व संपन्न होने के बाद यात्रियों की वापसी का सिलसिला जारी है, जिसके कारण हवाई किराये में राहत नहीं मिल पा रही है।

 

 



Source link