‘पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ जैसे नारे जब कागजों से उतरकर यूपी के झांसी की मऊरानीपुर तहसील में पहुंचते हैं, तो वे दुडेरी नदी के उफनते पानी में डूबते हुए नजर आते हैं। खदरका गांव में बरसात के मौसम में बच्चों का स्कूल जाना शिक्षा ग्रहण करना नहीं, बल्कि ‘मौत के मुंह में छलांग लगाने’ जैसा है।
