औरैया के अजीतमल के गढ़ा गांव में मंगलवार शाम एक शादीशुदा महिला की मौत हो गई। मायके वालों को गांव की अन्य महिलाओं से खबर मिली। परिजनों ने शव देखा। उन्होंने मारपीट कर हत्या और शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया।

.

इटावा के बिलाहटी गांव के जोर सिंह राजपूत की बेटी कामिनी की शादी 24 अप्रैल 2012 को गढ़ा गांव के विनय राजपूत उर्फ कजरे से हुई थी। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। 2013 में घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज हुआ, समझौते के बाद कामिनी ससुराल लौट आई।

मंगलवार शाम कामिनी की मौत हुई। ससुराल वालों ने पुलिस या मायके पक्ष को जानकारी नहीं दी। खबर मिलने पर मायके वाले पहुंचे। कामिनी के भाई मनीष राजपूत ने मारपीट कर हत्या और शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया।

कामिनी के दो बेटियां भूमि (10), सौम्या (8) और छह साल का बेटा रितिक है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए, शव को पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया।



Source link