Gonda has held, and will continue to hold, a position of prominence in both legend and history: Brijbhushan

जयप्रभाग्राम में श्रीराम कथा में व्यासपीठ पर आशीर्वाद लेते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह व माैजू

्जरयप्रभाग्राम/इटियाथोक। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को जयप्रभाग्राम में श्रीराम कथा के मंच से गोंडा की धार्मिक, ऐतिहासिक और राजनीतिक विरासत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कथा के क्षेत्र में भी गोंडा का दबदबा रहा है और आगे भी रहेगा। राजन महाराज की यह लगातार दूसरी कथा है।


बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सतयुग से लेकर त्रेता और द्वापर तक गोंडा की धरती का विशेष महत्व रहा है। भगवान राम की अयोध्या से जुड़ी यह धरती धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं की साक्षी रही है। पांडवों ने पृथ्वीनाथ मंदिर के पास अज्ञातवास का समय बिताया था। गौतम बुद्ध ने भी इसी क्षेत्र में तपस्या की थी। इटियाथोक के पारासराय में पाराशर ऋषि ने चांद-तारों की गणना की थी। अमदही में ऋषि अष्टावक्र का आश्रम था।

उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में भी इस क्षेत्र के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाराजा देवी बख्श सिंह, बलभद्र सिंह और राजा सुहेलदेव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस धरती का इतिहास शौर्य और संघर्ष से भरा है। रामजन्मभूमि आंदोलन में भी देवीपाटन मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पूर्व सांसद ने राजनीतिक इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी पहली बार इसी क्षेत्र की जनता ने चुनाव जिताया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बलरामपुर में सभा के दौरान ही गुजरात का मुख्यमंत्री बनाए जाने की सूचना मिली थी।

उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त

जयप्रभाग्राम की कथा में रविवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का भ्रमण प्रस्तावित था। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रात दिन एक किए हुए थे। अपरिहार्य कारणों से उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित हो गया। इस पर अफसरों ने राहत की सांस ली।

जयप्रभाग्राम में श्रीराम कथा में व्यासपीठ पर आशीर्वाद लेते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह व माैजू

जयप्रभाग्राम में श्रीराम कथा में व्यासपीठ पर आशीर्वाद लेते पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह व माैजू



Source link