Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर के खपुरा बाजार में मुकदमे की पैरवी की रंजिश में अधिवक्ता अवधेश कुमार पांडेय पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। हमले में उनका जबड़ा टूट गया और वे गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित मुकदमा दर्ज किया है। घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने बैठक कर छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मुकदमे की पैरवी करने की रंजिश में अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खपुरा बाजार में एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उनकी बाइक जबरन रुकवाकर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार किए। हमले में अधिवक्ता का जबड़ा टूट गया और सिर, मुंह व आंख में गंभीर चोटें आईं। हमलावर उन्हें मरा समझकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मालीपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर उमरन निवासी संतोष कुमार पांडेय के अनुसार, उनके बड़े भाई अवधेश कुमार पांडेय एडवोकेट रविवार शाम सम्मनपुर थाना क्षेत्र के मछलीगांव जहनियापुर स्थित अपने मामा के घर से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खपुरा बाजार में पहले से घात लगाए बैठे जियालाल धुरिया, मेवालाल धुरिया, महेंद्र कुमार धुरिया समेत चार-पांच अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि मुकदमे की पैरवी को लेकर रंजिश में हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। हमले में अवधेश के दाएं जबड़े का दांत टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

हमले के बाद पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद हमलावर उन्हें सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर अकबरपुर पुलिस ने तीन नामजद समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश

इनसेट की खबरें

अधिवक्ता अवधेश पांडेय पर प्राणघातक हमले से अधिवक्ताओं में आक्रोश, छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित

अधिवक्ता अवधेश पांडेय पर हुए प्राणघातक हमले की घटना को लेकर अधिवक्ता समुदाय में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में आज अधिवक्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें घटना की कड़ी निंदा करते हुए पीड़ित अधिवक्ता को न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराने पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप मुख्य रूप से उपस्थित रहे अधिवक्तागण में मनोज पांडेय, सुधांशु पांडेय एडवोकेट, रामसूरत वर्मा एडवोकेट, राकेश चतुर्वेदी एडवोकेट, राजनारायण गिरी एडवोकेट, रामतीर्थ वर्मा एडवोकेट, मोहनलाल एडवोकेट, अरविंद तिवारी एडवोकेट, राजेंद्र प्रताप एडवोकेट, पवन कुमार यादव एडवोकेट, राम श्रीराम यादव एडवोकेट, राजेंद्र प्रसाद पटेल एडवोकेट, हरिश्चंद्र मिश्रा एडवोकेट एवं टी.एन. पांडेय एडवोकेट सहित इंद्रमणि शुक्ला, ताराकांत त्रिपाठी, विनोद श्रीवास्तव एवं डी.पी. सिंह एडवोकेट प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अधिवक्ताओं पर इस तरह के प्राणघातक हमले अत्यंत चिंताजनक हैं। ऐसी घटनाएं न केवल अधिवक्ताओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं, बल्कि न्याय व्यवस्था से जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती हैं। बैठक में सर्वसम्मति से छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया, जिसमें बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील यादव, बार एसोसिएशन मंत्री अनिल कुमार वर्मा, कल्याण समिति अध्यक्ष आनंद सिंह, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव, त्रिभुवननाथ पांडेय एडवोकेट एवं अनिरुद्ध वर्मा एडवोकेट को शामिल किया गया। बैठक में अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि अधिवक्ता समाज की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पीड़ित अधिवक्ता को न्याय दिलाने के लिए पूरा अधिवक्ता समुदाय एकजुट है और मामले में प्रभावी कार्रवाई होने तक लगातार पैरवी करता रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦अधिवक्ता अवधेश कुमार पांडेय पर हमला कहां हुआ?−

अधिवक्ता पर अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खपुरा बाजार में हमला हुआ।

✦पुलिस ने कितने लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया?+

✦अधिवक्ताओं ने बैठक में क्या निर्णय लिया?+

(function(w, d, pixelId, src, fallbackMs) {
var pvDone = false;
var sendPageView = function(onExit) {
if (pvDone) return;
pvDone = true;
try {
var fbp = (d.cookie.match(/(?:^|;\s*)_fbp=([^;]+)/) || [])[1];
if (!fbp) {
var rnd = new Uint32Array(1);
w.crypto.getRandomValues(rnd);
fbp = ‘fb.1.’ + Date.now() + ‘.’ + (1000000000 + (rnd[0] % 1000000000));
d.cookie=”_fbp=” + fbp + ‘;max-age=7776000;path=/;domain=.livehindustan.com;SameSite=Lax;Secure’;
}
var url=”https://www.facebook.com/tr?id=” + pixelId +
‘&ev=PageView’ +
‘&dl=” + encodeURIComponent(w.location.href) +
“&rl=” + encodeURIComponent(d.referrer || “‘) +
‘&if=false’ +
‘&ts=” + Date.now() +
“&fbp=’ + encodeURIComponent(fbp);
if (onExit && typeof w.fetch === ‘function’) {
// Survives page unload.
w.fetch(url, { mode: ‘no-cors’, keepalive: true, credentials: ‘include’ });
} else {
var img = new Image(1, 1);
img.referrerPolicy = ‘no-referrer-when-downgrade’;
img.src = url;
}
} catch (e) {}
};

// PageView: after load in an idle slot. Ads can hold load for
// 10s+, so cap the wait at 5s. Flush immediately on exit.
var pvScheduled = false;
var schedulePageView = function() {
if (pvScheduled) return;
pvScheduled = true;
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(function() { sendPageView(false); }, { timeout: 3000 });
} else {
w.setTimeout(function() { sendPageView(false); }, 0);
}
};
if (d.readyState === ‘complete’) {
schedulePageView();
} else {
w.addEventListener(‘load’, schedulePageView, { once: true });
w.setTimeout(schedulePageView, 5000);
}
w.addEventListener(‘pagehide’, function() { sendPageView(true); });
d.addEventListener(‘visibilitychange’, function() {
if (d.visibilityState === ‘hidden’) sendPageView(true);
});

// Full pixel library, later.
if (w.fbq) return;
var n = w.fbq = function() {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!w._fbq) w._fbq = n;
n.push = n; n.loaded = !0; n.version = ‘2.0’; n.queue = [];
// Automatic events add document click listeners that walk the DOM on
// every tap (INP). Only PageView is tracked, so turn them off.
fbq(‘set’, ‘autoConfig’, false, pixelId);
fbq(‘init’, pixelId);
// No fbq(‘track’, ‘PageView’): it is sent above.

var events = [‘pointerdown’, ‘keydown’, ‘touchstart’, ‘wheel’];
var opts = { passive: true, capture: true };
var libDone = false, timer;
var loadLib = function() {
var s = d.createElement(‘script’);
s.async = true;
s.src = src;
s.fetchPriority = ‘low’;
d.head.appendChild(s);
};
var idleLoadLib = function() {
// Never inside the gesture itself (INP): wait for an idle slot.
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(loadLib, { timeout: 5000 });
} else {
w.setTimeout(loadLib, 1000);
}
};
var triggerLib = function() {
if (libDone) return;
libDone = true;
clearTimeout(timer);
events.forEach(function(t) { w.removeEventListener(t, triggerLib, opts); });
// An early tap on slow 4G must not pull 270KB into the
// page-load window: also wait for load, or 5s after
// navigation start, whichever is first.
if (d.readyState === ‘complete’) return idleLoadLib();
var left = 5000 – ((w.performance && w.performance.now) ? w.performance.now() : 0);
if (left <= 0) return idleLoadLib();
var ran = false;
var go = function() { if (ran) return; ran = true; idleLoadLib(); };
w.addEventListener('load', go, { once: true });
w.setTimeout(go, left);
};
events.forEach(function(t) { w.addEventListener(t, triggerLib, opts); });
timer = w.setTimeout(triggerLib, fallbackMs);
})(window, document, '2442192816092061', 'https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js', 20000);



Source link