Last Updated:
Firozabad News: सपनों को उड़ान देने के लिए जब सही सरकारी मदद मिल जाए, तो सड़क किनारे लगने वाला एक छोटा सा ठेला भी शानदार बिजनेस में बदल सकता है. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां 17 सालों से लकड़ी के पुराने ठेले पर छोले-कुल्चे बेचने वाले एक दुकानदार की जिंदगी ‘पीएम स्वनिधि योजना’ ने पूरी तरह बदल दी है. इस योजना से मिली आर्थिक मदद के बाद न केवल उनका ठेला हाईटेक हुआ, बल्कि स्वाद और कमाई में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है.
Firozabad News: कभी लकड़ी के ठेले पर छोले और कुल्चे बेचने वाले इस शख्स की जिंदगी एक योजना से बदल गई. पहले सड़क के किनारे ठेले पर कम जगह में आइटम बनाकर बेचते थे, जिससे अपना जीवन यापन हो रहा था, लेकिन फिर पीएम स्वनिधि योजना के जरिए आर्थिक मदद मिली और अपने बिजनेस को आगे बढ़ाया. स्टील का अच्छा ठेला तैयार किया और इससे अपनी इनकम को बढ़ाया. वहीं खाने का टेस्ट भी बदला, जिससे लोग सुबह से ही छोले और कुल्चे खाने का इंतजार करने लगे. छोले बनाने वाले दुकानदार को इस योजना का लाभ लेने के बाद अच्छी कमाई भी हो रही है.
10 हजार से शुरू हुआ बदलाव का सफर
फिरोजाबाद नगर निगम के पास छोले और कुल्चे बेचने वाले दुकानदार मानसिंह ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि वह पिछले 17 सालों से इस काम को कर रहे हैं. पहले उनके पास लकड़ी से तैयार किया हुआ छोटा ठेला था, जिस पर अधिक सुविधाएं लोगों को नहीं मिल पाती थीं. फिर हमें कहीं से पीएम स्वनिधि योजना के बारे में पता चला, जिसमें उन्होंने आवेदन किया और वहां से ₹10,000 की पहली मदद मिली. इससे उन्होंने अपने ठेले को थोड़ा मॉडिफाई कराया और अपने फूड आइटम को भी बेहतर करने का प्रयास किया.
दूसरी किस्त से तैयार किया स्टील का नया ठेला
धीरे-धीरे काम चलने लगा और उन्होंने फिर से आवेदन किया, इस बार उनको ₹20,000 की मदद मिली. जिससे उन्होंने अपना पूरा लकड़ी का ठेला स्टील से तैयार कर लिया और अब इसी पर आराम से छोले और कुल्चे बनाकर बेच रहे हैं. दुकानदार का कहना है कि उन्हें इस आर्थिक मदद से काफी फायदा मिला है. वहीं उनके ठेले पर ग्राहकों की भी भीड़ पहले से अधिक आने लगी है, जिससे उनकी इनकम भी अच्छी हो रही है.
सिर्फ 40 रुपये में मिलता है पनीर-मक्खन का स्वाद
दुकानदार ने बताया कि अब उनके ठेले पर शुद्ध मसाले से तैयार छोले और पनीर-मक्खन से तैयार कुल्चे बनाए जाते हैं, जिन्हें खाकर लोगों को बड़ा ही आनंद आता है. उनके यहां पर छोले और कुल्चे की एक प्लेट की कीमत सिर्फ ₹40 है. सुबह 10:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक अपना ठेला लगाते हैं, जिससे उनकी रोजाना अच्छी इनकम हो जाती है.
About the Author

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…
