rinku and priya marriage 4 dec.

रिंकू सिंह प्रिया सरोज। सोशल मीडिया

अलीगढ़। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी समारोह लखनऊ के होटल रमाडा में आयोजित होगा। इस ग्रैंड वेडिंग में करीब दो हजार मेहमानों के शामिल होने की तैयारी है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताओं को न्योता भेजा गया है।


क्रिकेट और फिल्म जगत की हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें शाहरुख खान, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव के नाम शामिल हैं। शादी की रस्में तीन दिसंबर से शुरू होंगी। खास बात यह है कि समारोह में मेहमानों के लिए पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू तैयार किया गया है। इस शादी पर सियासत से लेकर खेल जगत तक की नजरें टिकी हैं।



Source link

अभी अभी की खबरें