आगरा के बसई स्थित कलुआराम मंडी और सुल्लड़ के बाहर सौ फुटा रोड पर रोजाना सजने वाले अवैध फड़ों और आढ़तों ने स्थानीय निवासियों का जीना दूभर कर दिया है। प्रशासन, पुलिस और मंडी समिति की अनदेखी के चलते मुख्य मार्ग अतिक्रमण, गंदगी और घंटों लंबे जाम की गिरफ्त में है।


सौ फुटा रोड पर सुबह होते ही सैकड़ों ठेले और अवैध फड़ सज जाते हैं। सुल्लड़ और कलुआराम मंडी के पास स्थित कई निजी भूखंडों में अवैध आढ़तें चलाई जा रही हैं। माल से लदे भारी वाहन घंटों सड़क पर ही खड़े रहते हैं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है। इसके अलावा, मंडी से निकलने वाले कचरे के ढेरों से सड़क पट जाती है और दुर्गंध के कारण राहगीरों व दफ्तर जाने वाले लोगों का निकलना दूभर हो गया है।

हैरानी की बात यह है कि इस अव्यवस्था से मात्र 50 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी स्थित है, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। मंडी परिसर के बाहर चल रही अवैध आढ़तों के कारण मंडी समिति को मिलने वाले राजस्व की भी जमकर चोरी हो रही है, फिर भी जिम्मेदार अफसर सुध नहीं ले रहे हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *