Kanpur: Minors robbed a lawyer of a chain; police have apprehended three accused

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

बाबूपुरवा में पिंक चौकी के पास अधिवक्ता से चेन लूट के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन नाबालिगों को पकड़ा है। उनके पास से लूटी गई चेन के टुकड़े बरामद हुए। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई गई है। आरोपी बाबूपुरवा के एक सर्राफ से चेन के टुकड़े 65 हजार में बेचने की डील कर रहे थे। हालांकि, उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस फरार चौथे बालिग आरोपी साहिल की तलाश में जुटी है।




एनएलसी काॅलोनी निवासी अधिवक्ता हर्ष कुमार वर्मा बीते सोमवार की शाम त्रिवेणी मार्केट से घर की ओर पैदल जा रहे थे। किदवईनगर पिंक चौकी से करीब 100 मीटर पहले बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने वारदात की थी। पुलिस ने सीसी कैमरे खंगाले तो चार बदमाश भागते नजर आए। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने बताया कि तीन नाबालिगों को पकड़ा है। उनकी उम्र 15-16 वर्ष है। उन्हें संप्रेषण गृह भेजा जाएगा। 



Source link