Rs 13.75 lakh extorted through threats to create and circulate obscene videos using AI

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद एक व्यक्ति ने महिला का एआई से फर्जी वीडियो तैयार कर लिया। उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। सितंबर से नवंबर के बीच अलग-अलग बैंक खातों और यूपीआई के जरिये करीब 13.75 लाख रुपये हड़प लिए। रकम जुटाने के लिए महिला ने जमा पूंजी के साथ गहने तक बेच दिए। पीड़िता की शिकायत पर बजरिया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।


पीरोड निवासी महिला के मुताबिक, सितंबर 2026 में फेसबुक पर उनकी दोस्ती राठौर सिंह नाम की आईडी पर युवक से हुई। दोनों ने मोबाइल नंबर साझा किए और व्हाट्सएप पर बात करने लगे। इस दौरान आरोपी ने वीडियो कॉल की। बाद में एआई की मदद से उनका फर्जी वीडियो तैयार कर भेज दिया। वीडियो देखकर उन्होंने उसे डिलीट कर दिया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगने लगा।

बदनामी के डर से महिला उसकी मांग पूरी करती रहीं। अक्तूबर और नवंबर में कई बार बैंक जाकर अलग-अलग खातों में नकदी जमा की। पीड़िता के मुताबिक, मोनू कुमार, नरेश कुमार, भरत कुमार, विकास टरकी, सलीम समेत कई लोगों के खातों में रकम जमा कराई गई। बजरिया इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा के अनुसार रकम जिन खातों में भेजी गई है उन खाताधारकों और फेसबुक आईडी के जरिये आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link