
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6adcba087033a131620a272a”,”slug”:”kanpur-no-trace-of-teenage-girl-found-case-registered-based-on-a-police-constable-s-complaint-2026-10-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: किशोरी का नहीं लगा सुराग, सिपाही की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
उर्सुला अस्पताल से मेडिकल परीक्षण के दौरान गायब हुई गोविंदनगर की किशोरी (14) का कुछ पता नहीं लग सका है। मामले में मेडिकल परीक्षण कराने साथ गई महिला सिपाही ने गोविंदनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर परिजन ने पुलिस चौकी में जबरन हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
गोविंदनगर निवासी चालक की बेटी बीते 17 अक्टूबर को संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। बुधवार को पुलिस ने बर्रा दो निवासी ऑटो चालक अमरजीत सिंह उर्फ अमन को पकड़ा था। जिसके बाद किशोरी भी मिल गई थी। किशोरी ने थाने में दिए अपने बयानों में अमरजीत पर अगवा कर रेप करने का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस ने अमरजीत को जेल भेज दिया। शुक्रवार को पुलिस किशोरी को मेडिकल के लिए लेकर पहुंची। जहां उसके मां-बाप भी साथ में थे। इसी दौरान किशोरी वहां से लापता हो गई। इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि किशोरी की परेड चौराहे समेत अन्य स्थानों में फुटेज प्राप्त हुई है। सिपाही की तहरीर पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे प्राप्त कर लिया जाएगा।