
बाढ़ का पानी कम हुआ तो राज और कार्तिक खेतों में भरे पानी में दुप्पटे का जाल बनाकर मछलियां पकड़ने लगे
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ac2708cdc7e5928b709413c”,”slug”:”kanpur-ganga-water-level-drops-floodwaters-recede-from-bhopalpurva-village-2026-10-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कानपुर: गंगा का जलस्तर घटा, भोपालपुरवा गांव से उतरा पानी, लोगों ने ली राहत की सांस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बाढ़ का पानी कम हुआ तो राज और कार्तिक खेतों में भरे पानी में दुप्पटे का जाल बनाकर मछलियां पकड़ने लगे
– फोटो : अमर उजाला
नरौरा से पानी छोड़े जाने के बाद नवाबगंज के कटरी क्षेत्र फिर बाढ जैसे हालात हो गए थे लेकिन रविवार का दिन ख्योरा कटरी के लोगों के लिए राहत भरा रहा। पानी जितनी तेजी से बढ़ा था उतनी ही तेजी से उतर गया। कटरी क्षेत्र में गंगा के जल स्तर में कमी के साथ भोपालपुरवा गांव में गली का पानी काफी कम हो गया।
भगवानदीनपुरवा को जाने वाले रास्ते में एक फीट तक पानी कम हुआ इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी भी दयाल फार्म के पास ज्यादा पानी भरा होने की वजह से लोगो को नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। खेतों में फिर से डेढ़ से दो फीट तक का जलभराव हो गया है। भोपालपुरवा के राजेश निषाद और रामस्वरूप निषाद ने बताया ने बताया जलभराव की वजह से एक बार फिर से मवेशियों के लिए चारा और भूसे का संकट हो गया है। भगवानदीनपुरवा के अभिषेक निषाद ने बताया जलभराव की वजह से बीमारियों के फैलने अंदेशा बढ़ रहा है।ग्राम प्रधान दिनेश निषाद ने बताया जलस्तर तेजी से घटा है लेकिन अधिकतर इलाकों में रविवार को दिनभर नावों संचालन हुआ है।