Kanpur: Silver becomes cheaper by Rs 5,000 and gold by Rs 3,300

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

सोने-चांदी की कीमतों में शनिवार को भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी के भाव में प्रति किलो पांच हजार रुपये और सोने में प्रति 10 ग्राम 3300 रुपये की कमी आई। इसके बाद चांदी का भाव घटकर 1,85,000 रुपये प्रति किलो और सोने का भाव 1,41,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। शुक्रवार को चांदी 1,90,000 रुपये और सोना 1,44,500 रुपये में था।




उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल, कच्चे तेल और डॉलर की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच कीमती धातुओं के दाम में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को चांदी 1,97,000 रुपये प्रति किलो और सोना 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस तरह दो दिनों में दोनों धातुओं के भाव में बड़ी कमी आई है। कीमतें गिरने से ग्राहकों में खुशी है, जबकि निवेशकों और कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ा है।



Source link

अभी अभी की खबरें