आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित मांगलिक शिक्षा केंद्र और द इंटरनेशनल स्कूल (टीसा) समेत विभिन्न परिसरों में 20वें मून स्कूल ओलंपिक्स के तहत खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। हैंडबॉल, मुक्केबाजी, ताइक्वांडो और टेबल टेनिस में छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

बोस्टन पब्लिक और माही इंटरनेशनल बने चैंपियन

मांगलिक शिक्षा केंद्र में हैंडबॉल बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में विजया इंटरनेशनल ने माही इंटरनेशनल को 7-4 से और दूसरे मुकाबले में बोस्टन पब्लिक स्कूल ने होली पब्लिक जूनियर कॉलेज को 11-5 से हराया। खिताबी भिड़ंत में बोस्टन पब्लिक स्कूल ने विजया इंटरनेशनल को 11-10 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग के फाइनल में माही इंटरनेशनल ने होली पब्लिक जूनियर कॉलेज को 4-2 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस दौरान मुख्य अतिथि एसएस कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक मनीष गुप्ता, राज बहादुर सिंह चाहर, अमित ग्वाला, पंकज बंसल, राजकुमार उपाध्याय, विकास सविता, राजीव दीक्षित, राहुल पालीवाल, मनीष तिवारी, ताराचंद आदि उपस्थित रहे।

क्वार्टर फाइनल में दिखाई आक्रामकता

मुक्केबाजी प्रतियोगिता में 75 विद्यालयों के 438 बालक-बालिकाएं हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को क्वार्टर फाइनल अंडर-14 बालक वर्ग में सुजान खान, मानव, असद खान, देव कुमार, आदित्य, कान्हा ठाकुर, विजय राजपूत, हर्ष शर्मा, यश शर्मा और कार्तिक राणा विजेता रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में मानवी सिंह, जानवी गुर्जर, तन्वी, सोनम तोमर, भूमि राजपूत और आराध्या यादव विजेता रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में प्रिंस कुशवाहा, अनिरुद्ध यादव, आदित्य चौहान, अमन खान, विनीत पाराशर, दुष्यंत सिंह और देवेंद्र सिंह विजेता रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग में रिद्धि, मोहिनी, खुशी चौहान, कनक, वंशिका और साक्षी राठौर विजेता रहीं। मैच में निर्णायक की भूमिका दीपक मिस्त्री, राजबहादुर, आदित्य कुमार, विपिन शाक्य, श्रीकांत चौधरी, राहुल ठाकुर और मनोज राजपूत ने निभाई।

चार विद्यालयों ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप

ताइक्वांडो प्रतियोगिता वरिष्ठ बालिका वर्ग में सेंट एंड्रूज कर्मयोगी एन्क्लेव (16 अंक), वरिष्ठ बालक वर्ग में सीएफ एंड्रूज (23 अंक), जूनियर बालक वर्ग में सेंट एंड्रूज बरौली अहीर (41 अंक), जूनियर बालिका वर्ग में गायत्री पब्लिक स्कूल शास्त्रीपुरम (23 अंक) पाकर ओवरऑल विजेता रहे। प्रतियोगिता में संजय सिंघल, शैलेंद्र पाठक, प्रदीप अग्रवाल, विकास भारद्वाज, लोकेश पाठक, राज बहादुर चाहर, डॉ. मुनीश्वर गुप्ता और रजत सिंघल अतिथि रहे।

टीसा में चार स्कूल रहे अव्वल

टीसा में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 30 विद्यालयों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-19 बालक वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर ने सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज को और बालिका वर्ग में श्रीराम सेंटेनियल स्कूल ने गायत्री पब्लिक स्कूल यूनिट-1 को हराकर समग्र चैंपियनशिप जीती। अंडर-14 बालक वर्ग में सेंट क्लेयर्स ने सेंट कॉनरेड्स को जबकि बालिका वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल ने गायत्री पब्लिक स्कूल यूनिट-1 को शिकस्त दी। एकल मुकाबले अंडर-19 बालक वर्ग में श्रीराम सेंटेनियल के केशव खंडेलवाल और बालिका वर्ग में सुहानी अग्रवाल विजेता बने। अंडर-14 बालिका वर्ग में डीपीएस की पहल गुप्ता और बालक वर्ग में सेंट कॉनरेड्स के रेयांश शर्मा ने खिताब जीता। आयोजन में रवि जैन, पवन मंगल और वैशाली सारस्वत अतिथि रहे जबकि व्यवस्थाएं जुनेद सलीम, हार्दिक पालीवाल और ऋषि गर्ग ने संभालीं।

——



Source link

अभी अभी की खबरें