Kanpur: Two pairs of special trains to run between Gwalior and Barauni for the Chhath festival

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

छठ पर्व को देखते हुए रेलवे ने ग्वालियर-बरौनी के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें एक-एक फेरा लगाएंगी और कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहरेंगी। ट्रेन संख्या 04111 ग्वालियर-बरौनी स्पेशल 12 नवंबर को ग्वालियर से दोपहर 2:15 बजे रवाना होकर शाम 7:40 बजे गोविंदपुरी और अगले दिन दोपहर 12:15 बजे बरौनी पहुंचेगी।




वापसी में 04112 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल 13 नवंबर को बरौनी से दोपहर 1:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:10 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वहीं इसी समय-सारिणी पर दूसरी स्पेशल ट्रेन 04101 ग्वालियर-बरौनी 13 नवंबर को चलेगी और 14 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में 04102 बरौनी-ग्वालियर 14 नवंबर को दोपहर 1:45 बजे बरौनी से रवाना होगी और 15 नवंबर को सुबह 5:10 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन को इटावा, फतेहपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। 



Source link